राजस्थान में पिछले सालों में कई सरकारी भर्तियों में अनियमितताएं हुई हैं, जिनकी परतें अब खुलने लगी हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी (विशेष जांच दल) ने भर्ती फर्जीवाड़े की जांच के लिए हेल्पलाइन नंबर 9530429258 जारी किया है। बताया गया है कि इस हेल्पलाइन नंबर पर आप भर्तियों में अनियमितता या फर्जी दस्तावेजों की सूचना दे सकते हैं। एटीएस और एसओजी के एडीजी ने बताया कि राज्य में विभिन्न विभागों में पिछले 5 सालों में हुई नियुक्तियों की व्यापक जांच की जा रही है। बता दें, राज्य सरकार के प्रमुख सचिव (कार्मिक) ने 6 जून 2024 को सभी विभागों को पत्र जारी कर संदिग्ध भर्तियों की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए थे।
जांच कमेटी ने 297 नियुक्तियों को माना संदिग्ध माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से नियुक्त जांच कमेटी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर 297 नियुक्तियों को संदिग्ध माना है, जिसकी रिपोर्ट एसओजी को सौंप दी गई है। एसओजी की ओर से दस्तावेजों के सत्यापन और प्रारंभिक जांच के बाद 9 बड़ी भर्तियों को विशेष तौर पर रडार पर लिया गया है। जिसमें व्याख्याता भर्ती परीक्षा 2018 व 2022, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022, अध्यापक लेवल-1 भर्ती परीक्षा 2018, प्राथमिक विद्यालय सहायक भर्ती परीक्षा 2018-19, शारीरिक शिक्षक ग्रेड-III भर्ती परीक्षा 2018 व 2022, पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती परीक्षा 2018, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक भर्ती परीक्षा 2018, अध्यापक लेवल-1 विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा 2022 व प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा 2018 शामिल हैं।
विभागवार गठित समितियां करेंगी जांच
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ नियुक्तियों में दस्तावेजों की वैधता संदेह के घेरे में है। अब विभागवार गठित समितियां गहनता से जांच करेंगी और दोषी कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को किसी भर्ती प्रक्रिया में धोखाधड़ी, फर्जी डिग्री या अनियमितता की जानकारी है तो वह एसआईटी हेल्पलाइन नंबर 9530429258 पर सूचना दे सकता है।
You may also like
RBSE Result 2025: जानिए कबतक जारी होगा 5वीं और 8वीं कक्षा का परिणाम ? यहां जाने चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
'अब क्या उखाड लेगा' ऋषभ पंत के नो लुक शॉट को देख फैंस ने कर दिया ट्रोल, लंबे समय बाद दिखा पुराना अंदाज
पीएम मोदी 27 मई को गांधीनगर सिविल अस्पताल में कार्डियक सेंटर का करेंगे उद्घाटन
एप्पल के सीईओ को ट्रंप की खुली चेतावनी, 'अमेरिका में आईफोन नहीं बनाने पर लगेगा 25 प्रतिशत टैक्स'
नेपाल को विश्व स्वास्थ्य संगठन का कार्यकारी बोर्ड सदस्य चुना गया