जिस देश की नाली में मछलियां तैरती है, उसका नाम जापान है। बता दें, जहां जापान अपनी अल्ट्रा टेक्नोलॉजी से दुनियाभर में छाया हुआ है, वहीं साफ- सफाई के मामले में भी ये देश काफी आगे हैं। यहां की सड़कों पर आपको धूल तक देखने को नहीं मिलेगी।
इस देश की नाली में तैरती है मछलियां
टूरिज्म को बढ़ाने के लिए यहां अपनाएं जाते हैं कई तरीके
हर साल जापान में घूमने के लिए लाखों की संख्या में लोग आते हैं, ऐसे में यहां टूरिज्म को बढ़ाने के लिए कई तरीके अपनाएं जाते हैं। उन्हीं में से एक ये नाली में मछलियों का तैरना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जापान का एक विशिष्ट क्षेत्र है जहां सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नालियों को साफ करती है और इन कोइ मछलियों (Koi Fish) को रखती है। इन नालियों का पानी बिल्कुल क्रिस्टल-क्लियर होता है।
जापान में गंदगी फैलाने के लिए नियम

अगर आप जापान घूमने आ रहे हैं, तो यहां आपको कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होगा। दरअसल जापान में कूड़ा फेंकना सख्त वर्जित है और इसके लिए जुर्माना देना पड़ सकता है। यही नहीं आप पर केस भी हो सकता है। बता दें, यहां कूड़ा फेंकना अवैध डंपिंग माना जाता है और इसके लिए जेल की सजा भी हो सकती है।
कब बनाएं जापान घूमने का प्लान
यूं तो आप जापान कभी भी आ सकते हैं, लेकिन अगर आप जापान की खूबसूरती करीब से देखना चाहते हैं तो मई- जून के महीने में यहां आने की योजना बना सकते हैं। बता दें, इस दौरान चेरी के फूल खिलते हैं और आपको जादुई दृश्य देखने को मिलेगा। बता दें, इसी दौरान चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल, गोल्डन वीक और टाकायामा स्प्रिंग फेस्टिवल में भी शामिल हो सकते हैं, जो जापान के प्रसिद्ध फेस्टिवल है।
जापान का वीजा क्या भारतीयों के लिए फ्री है
नहीं, जापान भारतीय नागरिकों को वीजा फ्री एंट्री करने की अनुमति नहीं देता है। सभी भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को जापान में एंट्री करने के लिए वीजा के लिए अप्लाई करना अनिवार्य है। , चाहे यात्रा का उद्देश्य कुछ भी हो। इसी के साथ बता दें,भारतीय यात्रियों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी नहीं है।
You may also like
36 घंटे बाद बदल रही हैं इन राशि वालों की किस्मत
Love Horoscope 19-25 May 2025:इस सप्ताह किसे मिलेगा सच्चा प्यार और किन्हें करना होगा इंतज़ार ? पढ़िए 12 राशियों का प्रेम भविष्य
टीम इंडिया 'A' के नए कोच की संभावना: ऋषिकेश कानिटकर
आखिर क्यों इस देश में लकड़ी के बक्शे में बंद करके रखते हैं भगवान गणेश की मूर्ति, यह है वजह
इसरो का 101वां सैटेलाइट EOS-09 श्रीहरिकोटा से निकला, पर लास्ट मिनट में मिशन के साथ आखिर क्या हुआ?